•एत्मादपुर। कुबेरपुर में रविवार रात को
चार बदमाशों ने जिओ मार्ट में आठ लाख
की लूट की। हथियारों के बल पर तीन
कर्मचारियों को बंधक बनाया। गोली मारने
की धमकी देकर केबिन में बंद कर दिया।


इसके बाद रुपये लूटकर ले गए। घटना
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस की
तीन टीम बदमाशों की धरपकड़ में लगी हैं।
जिओ मार्ट का गोदाम रामीगढ़ी की
तरफ जाने वाली पुरानी सड़क पर है। रात
में गोदाम के आसपास सुनसान रहता है।
आसपास अन्य फैक्टरी और गोदाम बंद हो
जाते हैं। पहले यह गोदाम कुबेरपुर स्थित
हॉरिका पुरी में था। 25 मार्च को ही
शिफ्ट हुआ है।
कैशियर करन सिंह ने बताया कि
गोदाम पर लूट के बाद मौजूद कर्मचारी।
रविवार रात को गोदाम पर उनके साथ
सुपरवाइजर रोहित और संतोष मौजूद थे।
तीन मजदूर भी थे।
वो गोदाम में बने केबिन में सो रहे थे,
जबकि दूसरा केबिन कांच का है। इसमें
कैश रखा हुआ था। रात तकरीबन 10:45
बजे गोदाम पर एक-एक करके चार
बदमाश आए। इनमें से तीन अपने चेहरे पर
ढाटा बांधे थे, जबकि एक ने हेलमेट पहन
रखा था। चारों ने हाथों में तमंचे लिए थे।
हेलमेट पहने बदमाश ने पहले गोदाम के
गेट पर खड़े कैशियर पर तमंचा तान दिया।
इसके बाद दूसरों ने काउंटर पर बैठे रोहित
को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *